लखनऊ राहुल गांधी 20 करोड़ 39 लाख की संपत्ति के मालिक

0
लखनऊ

लखनऊ

लखनऊ  राहुल गांधी 20 करोड़ 39 लाख की संपत्ति के मालिक

मुस्कान शर्मा || रिपोर्ट || लखनऊ

25 कंपनियों में इन्वेस्टमेंट, 20 साल में 40 गुना बढ़ी संपत्ति; 18 क्रिमिनल केस

20 करोड़ 39 लाख की संपत्ति के मालिक हैं राहुल गाँधी उनकी इनकम का बड़ा सोर्स शेयर मार्केट हैं। जिनमें कुल सवा 8 करोड़ का इन्वेस्टमेंट है। उनके सोर्स ऑफ इनकम बड़ा बदलाव इन्वेस्टमेंट में देखने को मिला। राहुल म्यूचुअल फंड से स्टॉक मार्केट की तरफ शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट घटाकर, पैसा शेयर मार्केट में डाला।

राहुल ने 25 कंपनियों के शेयर भी खरीदे हैं। इनमें 4.33 करोड़ का इन्वेस्टमेंट है। 2019 में उनके पास किसी कंपनी का कोई शेयर नहीं था। 10 कंपनियों के म्यूचुअल फंड में 5 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया था। अब यह निवेश घटाकर 7 कंपनियों में कर दिया है। इसकी वैल्यू भी 3.81 करोड़ रुपए है। यानी 2019 की तुलना में 1 करोड़ 19 लाख रुपए कम है।

रायबरेली में राहुल ने यह ब्योरा अपने चुनावी हलफनामे में दिया। इसके मुताबिक, 5 साल में उनकी संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपए बढ़ी है। पहली बार 2004 में चुनावी मैदान में उतरे राहुल के पास सिर्फ 55 लाख की संपत्ति थी। 20 साल में उनकी संपत्ति 19 करोड़ से ज्यादा बढ़ी।
राहुल ने चुनावी हलफनामे में 9.24 करोड़ चल संपत्ति, जबकि अचल संपत्ति 11.15 करोड़ बताई है। उनके पास 4.20 लाख रुपए की ज्वेलरी भी है। दिल्ली के डाकघर में 61.52 लाख रुपए डिपॉजिट हैं। उनके पास हथियार नहीं है। उन पर 18 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

राहुल के पास 55 हजार रुपए कैश हैं। 2019 में 40 हजार कैश था। तब डाकघर में 39.89 लाख रुपए डिपॉजिट थे। 2.91 लाख रुपए की ज्वेलरी थी।

राहुल गांधी पर 49.79 लाख का लोन है। 2019 में उन्होंने 72 लाख रुपए के लोन की डिटेल दी थी। राहुल गांधी के पास कुल बैंक बैलेंस 26.25 लाख रुपए है।
राहुल गांधी ने चुनावी हलफनामे में दावा किया कि उनके पास कोई कार या गाड़ी नहीं है। बहन प्रियंका के साथ दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर गांव में 3.778 एकड़ की खेती की जमीन ली है। दोनों 50-50% पार्टनर हैं। इसका मौजूदा मार्केट प्राइज 2.10 करोड़ है। इसके अलावा राहुल गांधी के नाम पर गुरुग्राम में 5,838 वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस है। इसका मौजूदा मार्केट प्राइज 9 करोड़ रुपए बताया गया है।

गाजीपुरबाजार गया युवक पांच दिन से लापता

लोकसभा चुनाव 2024 को निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व चुनाव संबंधी तैयारी की समीक्षा की

गया, लोक स्वास्थ्य प्रधान सचिव की अध्यक्षता में पेयजल से संबंधित बैठक।

गया शहीद 196 सुधीर कुमार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते शहीद हो गए

गया नगर निगम टैक्स बढ़ाने के बजाय अपने संपदा को विकसित कर आमदनी बढ़ाए-कांग्रेस

 

About The Author

Spread the love
          
 
 
    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *