प्रियंका गाँधी पहुंची जालोर

0
प्रियंका-गाँधी-पहुंची-जालो

झूठी वीरता दिखा रहे, बाबा रामदेव का जन्मस्थान गलत बताया

झूठी वीरता दिखा रहे, बाबा रामदेव का जन्मस्थान गलत बताया

राजस्थान में कांग्रेस ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी जनसभाएं कर रही हैं। आज प्रियंका भीनमाल (जालोर) में जालोर-सिरोही सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में कुछ देर में जनसभा को संबोधित करेंगी। भीनमाल के शिवराज स्टेडियम में हो रही सभा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई कांग्रेस नेता भी पहुंचे हैं।

इससे पहले 11 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अनूपगढ़ और फलोदी में सभाएं की थीं। इसी महीने 6 अप्रैल को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस के दिग्गज सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी सभा कर न्याय पत्र लॉन्च किया था। प्रियंका 15 अप्रैल को भी राजस्थान में 2 सभाएं करेंगी।

मोदी को लेके जनता उत्साहित , लग रहे हैं मोदी के नारे

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

 

About The Author

Spread the love
          
 
 
    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *