भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सिद्धार्थनगर जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगरपंचयतो में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शिरकत

0

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में डुमरियागंज भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सिद्धार्थनगर जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगरपंचयतो में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शिरकत की और यहां के सफाई कर्मचारियों में उपहार वितरित किया। जिले के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवल और अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवल ने किया। इस मौके पर यहाँ जगदम्बिकापाल ने करीब 90 की संख्या में सफाई कर्मचारियों में दीपावली की मिठाई के साथ अंगवस्त्र वितरित किया तो वही जनपद मुख्यालय के सिद्धार्थनगर नगर पालिका में करीब 150 और बढ़नी नगर पंचायत में करीब 90 की संख्या में कर्मचारियों को दीपावली का उपहार देकर उनकी खुशियां को बढ़ाने का प्रयास किया। सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से अयोध्या में योगी और मोदी की सरकार आने के बाद भव्य रूप से लाखों दिए जलाकर दीपावली पर्व मनाया जाता है इस तरह से गांव और छोटे शहरों में भी दीपावली की खुशियां मनाई जाएं सरकार इसका भी प्रबंध करती है उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा दीपावली के पर्व पर यह छोटा सा उपहार उनकी जिंदगी में बदलाव तो नहीं लाएगा लेकिन उनकी खुशियां जरूर बढ़ जाएगी और उनके साथ यह पल विताकर मुझे और उनको अपनेपन का एहसास भी होगा।

 

 

About The Author

Spread the love
          
 
 
    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *