• Sat. Apr 19th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

Jharkhand चंपाई सोरेन BJP में शामिल हो सकते हैं

Byadmin

Aug 17, 2024
Jharkhand चंपाई सोरेन BJP में शामिल हो सकते हैंJharkhand चंपाई सोरेन BJP में शामिल हो सकते हैं

Jharkhand  कोल्हान की 14 सीटों पर पकड़, यहां कोई भाजपा MLA नहीं; हेमंत के नेतृत्व पर सवाल उठेगा

 

Jharkhand  हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा की संभावना थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब राज्य में चुनाव कम से कम दो महीने के लिए टल गया है। चुनाव टलते ही सियासी दिग्गजों के दलबदल की अटकलें तेज होने लगी हैं।

झारखंड की सत्ताधारी पार्टी JMM में बड़ी टूटी की संभावना जताई जा रही है। झारखंड के सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं की मानें तो पूर्व सीएम चंपाई सोरेन कोल्हान क्षेत्र के कुछ विधायकों के साथ BJP का दामन थाम सकते हैं। इसके अलावा JMM से निष्कासित लोबिन हेंब्रम और बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती के भी पाला बदलने की सूचना है।

JMM के बड़े नेताओं को तोड़कर BJP ये मैसेज देना चाह रही है कि JMM में आदिवासी नेताओं की इज्जत नहीं है। हेमंत सोरेन केवल अपने परिवार को ही बढ़ाते हैं।

इन सबके बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने BJP में शामिल होने की अफवाहों पर कहा, “क्या अफवाहें हैं, नहीं हैं, यह हमें नहीं पता। हमें खबर ही नहीं पता है तो हम सच, झूठ का क्या आकलन करेंगे। हमें कुछ नहीं पता है, हम जहां हैं वहीं हैं।”

चंपाई सोरेन की गिनती JMM के सीनियर लीडर के रूप में होती है। झारखंड के कोल्हान इलाके में उन्हें कोल्हान टाइगर के नाम से जाना जाता है। इनका यहां की 14 सीटों पर असर है। पार्टी में इनके कद का यहां कोई दूसरा नेता नहीं है। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि जब जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन जेल गए तो सोरेन परिवार ने उन्हें ही अपना उत्तराधिकारी चुना।

Jharkhand चंपाई सोरेन BJP में शामिल हो सकते हैं
Jharkhand चंपाई सोरेन BJP में शामिल हो सकते हैं

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *