• Sun. Jun 1st, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

VIRAT ने पूछा- रामलला वहां तो हनुमान यहां क्यों

ByNews Editor

May 26, 2025 #VIRAT
VIRATVIRAT

 VIRAT ने पूछा- रामलला वहां तो हनुमान यहां क्यों

VIRAT- अनुष्का का सवाल- धर्म से शांति कैसे मिलती है हनुमानगढ़ी के महंत ने दिए जवाब

VIRAT
VIRAT

VIRAT- क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

विराट और अनुष्का ने हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास से करीब 15 मिनट तक बातचीत की। विराट ने पूछा कि हनुमान, रामलला से इतनी दूर क्यों हैं? अनुष्का ने भी धर्म और अध्यात्म के बारे में सवाल किए।

https://youtu.be/3oVJt2fCMM8

https://x.com/chanakyalivetv/status/1898727770550665533

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHagZPVyIBY/

VIRAT
VIRAT

 VIRAT- रामलला वहां तो हनुमान जी यहां पर क्यों हैं?

महंत: हनुमानगढ़ी, राम कोट क्षेत्र में स्थित है, जो श्री हनुमान जी का नित्य निवास स्थल है। यही कारण है कि कहा गया है, “राम दुआरे तुम रखवारे”, यानी हनुमान स्वयं भगवान राम के द्वारपाल हैं। वो ही अयोध्या के रक्षक हैं। इसलिए उन्हें अयोध्या का राजा कहते हैं।

 VIRAT- हनुमान सीता माता के प्रथम पुत्र कैसे हैं?

महंत: शास्त्रों में हनुमान को भगवान राम के अनन्य भक्त के रूप में जाना जाता है। उन्हें माता सीता का मानस पुत्र भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अश्वमेध यज्ञ के दौरान लवकुश ने हनुमान को बंदी बना लिया था।

ये खबर जब माता सीता ने सुनी, तब उन्होंने कहा कि आपने अपने बड़े भाई और हमारे प्रथम पुत्र को बंदी बनाया है। सीता जी ने हनुमान की भक्ति, सेवा और समर्पण को देखा, तो उन्होंने उन्हें पुत्रवत स्नेह दिया। लोक कथाओं में यह भी कहा गया है कि माता सीता ने उन्हें ‘मन से उत्पन्न पुत्र’ का आशीर्वाद दिया।

हनुमान ने न केवल श्रीराम की सेवा की, बल्कि सीता माता को हर कठिनाई से उबारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह संबंध मात्र सेवा का नहीं, बल्कि आत्मिक पुत्रत्व का बन गया।

VIRAT
VIRAT

 VIRAT- अयोध्या का महत्व क्या है?

महंत: अयोध्या केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। यह सप्तपुरियों में से एक है। जहां मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति मानी जाती है। यह नगरी त्रेता युग से जुड़ी है। यहां के प्रमुख मंदिरों में राम जन्मभूमि, कनक भवन और हनुमान गढ़ी शामिल हैं। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं, सरयू नदी में स्नान करते हैं। यहां की हवा में भी भक्ति और शांति महसूस होती है।

 VIRAT- हनुमान गढ़ी कब से है?

महंत: हनुमान गढ़ी का मंदिर स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है। मान्यता है कि हनुमान यहां गुफा में रहकर राम नगरी की रक्षा करते हैं। यह मंदिर 18वीं शताब्दी में बनवाया गया था। आज भी इसकी व्यवस्था स्थानीय संतों, पुजारियों और भक्तों के सहयोग से संचालित होती है।

VIRAT
VIRAT

https://youtu.be/VywTI4XccC8

https://x.com/chanakyalivetv/status/1896896309761827081

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHAzsjup2JH/