...
  • Fri. Sep 27th, 2024

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

uttar pradesh कुष्ठ रोग खोजी अभियान कल से प्रारंभ।*

uttar pradeshuttar pradesh

31/08/2024
राजेश वर्मा
स्टेट कोर्डिनेटर uttar pradesh
चाणक्य न्यूज नेटवर्क
6392216812

 uttar pradesh कुष्ठ रोग खोजी अभियान कल से प्रारंभ।*

 

 uttar pradesh मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कुष्ठ रोग की पहचान हेतु बताएं लक्षण।*

uttar pradesh मऊ…
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के दिनांक 2 सितंबर से 15 सितंबर तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का संचालन किया जाएगा। इस खोजी अभियान में एक टीम में दो कार्यकर्ता (एक पुरुष एवं एक महिला) होंगे। पुरुष कार्यकर्ता पुरुषों एवं महिला कार्यकर्ता महिलाओं एवं बच्चों (जिनकी उम्र 2 वर्ष से अधिक है) के शरीर पर सुन्न दाग/धब्बों का परीक्षण करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आम लोगों को जागरूक करने तथा कार्यक्रम की सफलता में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कुष्ठ रोग के लक्षणों के बारे में भी बताया है। ऐसे लक्षण मिलने पर तत्काल संबंधित व्यक्ति को जांच कर इलाज प्रारंभ कर लेना चाहिए जिससे समय रहते कुष्ठ रोग से छुटकारा मिल सके।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

 

कुष्ठ रोग के लक्षण निम्नवत हैं।
(1) त्वचा या शरीर पर कहीं भी फीके रंग के दाग धब्बे जिन में आंशिक या पूर्ण रूप से सुन्नपन हो।
(2) चिकना चमकता हुआ तैलीय चेहरा या त्वचा।
(3) हाथ पैर के तलवे में सुन्नपन, उंगलियों में झनझनाहट, वस्तु को पकड़ने व उठाने में कमजोरी या छूट जाना।
(4) गरम /ठंडा का एहसास ना होना।
(5)चलते समय पैरों से जूते या चप्पल का निकल जाना, पैरों को घसीट कर चलना।
(6) आंखों को बंद करने में परेशानी, कर्ण पल्लव का मोटा होना या गांठे होना आदि।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस तरह का कोई भी लक्षण अगर आपके शरीर में दिखे तो तत्काल इसकी जांच अवश्य कराएं।

 

MAU पॉपकॉर्न बनाने वाले भूर्जी समाज के परंपरागत एवं स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों को नि:शुल्क मिलेगा उपकरण*

https://x.com/chanakyalivetv

 

 

uttar pradesh
uttar pradesh

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.