SENSEX  1700 पॉइंट उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा

0
SENSEX  1700 पॉइंट उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा

SENSEX  1700 पॉइंट उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा

SENSEX  1700 पॉइंट उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा

SENSEX – निफ्टी में भी 500 अंक की बढ़त,

SENSEX – RBI के GDP अनुमान बढ़ाने से चढ़ा बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी, 7 जून को बाजार ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 76,795 के स्तर पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी में भी करीब 500 अंकों की बढ़त है, ये 23,310 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। आज सबसे ज्यादा तेजी आईटी और ऑटो शेयरों में है। M&M का शेयर सबसे ज्यादा 6% चढ़ा है। वहीं आईटी कंपनी विप्रो और टेक महिंद्रा में करीब 5% की तेजी है। टाटा स्टील, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 4% से ज्यादा चढ़े हैं।

रिजर्व बैंक ने GDP अनुमान बढ़ाया, बाजार चढ़ा
RBI ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। वहीं महंगाई अनुमान को 4.5% पर बरकरार रखा है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की इस घोषणा के बाद बाजार में तेजी है।

SENSEX  1700 पॉइंट उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा
SENSEX  1700 पॉइंट उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा

तेलुगु देशम पार्टी से जुड़े शेयर 34% से ज्यादा चढ़े

  • तेलुगु देशम पार्टी से जुड़ी दो कंपनियों के शेयर हेरिटेज फूड्स और अमारा राजा पिछले तीन दिनों में 34% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। आज हेरिटेज फूड्स का शेयर 4.47% की तेजी के साथ 628 रुपए पर पहुंच गया। वहीं अमारा राजा एनर्जी के शेयर में भी 4.98% की तेजी है।
  • अमारा राजा के MD जय देव गल्ला पार्टी के पूर्व सांसद हैं, जबकि हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर पार्टी प्रमुख चंद्र बाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश हैं। हेरिटेज ग्रुप की स्थापना 1992 में चंद्रबाबू नायडू ने की थी। ये कंपनी डेयरी, रिटेल और एग्री सेगमेंट में काम करती है।
  • तेलुगु देशम पार्टी ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। वहीं ये पार्टी NDA का हिस्सा है। केंद्र की नई सरकार के गठन में इस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी ने 16 सीटें हासिल की है।

सपाट बंद हुए अमेरिकी बाजार
गुरुवार को अमेरिकी मार्केट में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। डाओ जोन्स 79 अंक चढ़कर 38,886 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक 14 अंक गिरकर 17,173 के स्तर पर और S&P 500 इंडेक्स 1 अंक गिरकर 5,352 के स्तर पर बंद हुआ।

कल FIIs ने ₹6,868 करोड़ की बिकवाली की
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भी अपनी बिकवाली जारी रखी। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार FIIs ने ₹6,867.72 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने ₹3,718.38 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 6 जून को सेंसेक्स 692 अंक की तेजी के साथ 75,074 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 201 अंक की बढ़त रही। ये 22,821 के स्तर पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स में 2.28% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.06% की तेजी रही।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में बढ़त और 7 में गिरावट रही। वहीं, टेक, सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टेक महिंद्रा का शेयर टॉप गेनर रहा, यह 4.43 % चढ़कर 1,323 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे।

NDA गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

हुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दिन बाजार में गिरावट की जांच की मांग की
राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून को रिजल्ट के दिन स्टॉक मार्केट की गिरावट को बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने इसकी JPC से जांच कराने की मांग की है।

राहुल के आरोप पर भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा, ‘फिर एक बार मोदी सरकार आना निश्चित है। इस बात से राहुल गांधी परेशान नजर आते हैं। लोग निवेश न करें, इसके लिए बोल रहे हैं। एक जून और 4 जून की खरीद फरोख्त से भारतीय निवेशकों को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा हुआ।

SENSEX  में करीब 1500 अंकों की तेजी

फास्टैग, NCMC में ऑटोमेटिक ऐड होगा पैसा:अभी मैन्युअल रूप से बार-बार रीलोड करना पड़ता है, UPI लाइट के लिए भी शुरू होगी सुविधा

फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के यूजर्स अब रेकरिंग पेमेंट मैकेनिज्म के जरिए अपने कार्ड में बैलेंस ऐड कर सकेंगे। इस मैकेनिज्म का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों का FASTag और NCMC का बैलेंस उनके ओर से तय सीमा से नीचे जाने पर ऑटोमेटिक रूप में पैसा ऐड हो जाएगा।

इससे ट्रैवल और मोबिलिटी से जुड़े पेमेंट करने में आसानी होगी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यानी 7 मई को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए यह बात कही।

https://www.instagram.com/reel/C7rfzIdMAuS/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

UPI लाइट के लिए ऑटोमैटिक वॉलेट रीलोड फीचर शुरू
RBI ई-मैंडेट फ्रेमवर्क के तहत UPI लाइट वॉलेट के लिए भी ऑटो-रिप्लेनिशमेंट फीचर शुरू कर रहा है। इसमें UPI लाइट वॉलेट का पैसा तय सीमा से कम होने पर अपने आप लोड हो जाएगा।

वर्तमान में UPI लाइट वॉलेट कस्टमर्स को ₹2000 तक लोड करने और प्रति लेनदेन ₹500 तक पेमेंट करने की अनुमति देता है। अभी हर बार पैसा कम होने पर यूजर्स को मैन्युअल रूप से रीलोड करना पड़ता है।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

SENSEX  1700 पॉइंट उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा
SENSEX  1700 पॉइंट उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा

About The Author

Spread the love
          
 
 
    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole