SENSEX  में करीब 1500 अंकों की तेजी

0
SENSEX  में करीब 1500 अंकों की तेजी

SENSEX  में करीब 1500 अंकों की तेजी

SENSEX  में करीब 1500 अंकों की तेजी

SENSEX – निफ्टी में भी 400 अंक की बढ़त,

SENSEX –  RBI के GDP अनुमान बढ़ाने से चढ़ा बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 7 जून को सेंसेक्स करीब 1500 अंक की तेजी के साथ 76,570 के पार कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 420 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 23,240 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। आईटी कंपनी विप्रो का शेयर सबसे ज्यादा 5% चढ़ा है। बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा में 3% से ज्यादा की तेजी है। टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 2% से ज्यादा चढ़े हैं।

SENSEX  में करीब 1500 अंकों की तेजी
SENSEX  में करीब 1500 अंकों की तेजी

रिजर्व बैंक ने GDP अनुमान बढ़ाया, बाजार चढ़ा
RBI ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। वहीं महंगाई अनुमान को 4.5% पर बरकरार रखा है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की इस घोषणा के बाद बाजार में तेजी है।

तेलुगु देशम पार्टी से जुड़े शेयर 34% से ज्यादा चढ़े

  • तेलुगु देशम पार्टी से जुड़ी दो कंपनियों के शेयर हेरिटेज फूड्स और अमारा राजा पिछले तीन दिनों में 34% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। आज हेरिटेज फूड्स का शेयर 4.47% की तेजी के साथ 628 रुपए पर पहुंच गया। वहीं अमारा राजा एनर्जी के शेयर में भी 4.98% की तेजी है।
  • अमारा राजा के MD जय देव गल्ला पार्टी के पूर्व सांसद हैं, जबकि हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर पार्टी प्रमुख चंद्र बाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश हैं। हेरिटेज ग्रुप की स्थापना 1992 में चंद्रबाबू नायडू ने की थी। ये कंपनी डेयरी, रिटेल और एग्री सेगमेंट में काम करती है।
  • तेलुगु देशम पार्टी ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। वहीं ये पार्टी NDA का हिस्सा है। केंद्र की नई सरकार के गठन में इस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी ने 16 सीटें हासिल की है।

सपाट बंद हुए अमेरिकी बाजार
गुरुवार को अमेरिकी मार्केट में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। डाओ जोन्स 79 अंक चढ़कर 38,886 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक 14 अंक गिरकर 17,173 के स्तर पर और S&P 500 इंडेक्स 1 अंक गिरकर 5,352 के स्तर पर बंद हुआ।

कल FIIs ने ₹6,868 करोड़ की बिकवाली की
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भी अपनी बिकवाली जारी रखी। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार FIIs ने ₹6,867.72 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने ₹3,718.38 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 6 जून को सेंसेक्स 692 अंक की तेजी के साथ 75,074 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 201 अंक की बढ़त रही। ये 22,821 के स्तर पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स में 2.28% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.06% की तेजी रही।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में बढ़त और 7 में गिरावट रही। वहीं, टेक, सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टेक महिंद्रा का शेयर टॉप गेनर रहा, यह 4.43 % चढ़कर 1,323 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे।

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दिन बाजार में गिरावट की जांच की मांग की
राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून को रिजल्ट के दिन स्टॉक मार्केट की गिरावट को बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने इसकी JPC से जांच कराने की मांग की है।

राहुल के आरोप पर भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा, ‘फिर एक बार मोदी सरकार आना निश्चित है। इस बात से राहुल गांधी परेशान नजर आते हैं। लोग निवेश न करें, इसके लिए बोल रहे हैं। एक जून और 4 जून की खरीद फरोख्त से भारतीय निवेशकों को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा हुआ।

MODI NDA के नेता चुने गए, नीतीश-चंद्रबाबू ने समर्थन किया

ब्याज दरों में लगातार आठवीं बार बदलाव नहीं:लोन महंगे नहीं होंगे, आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी, RBI ने 6.5% पर रेपो रेट बरकरार रखी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं।

5 जून से चल रही मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यानी शुक्रवार को दी। ये मीटिंग हर दो महीने में होती है। RBI ने इससे पहले अप्रैल में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।

RBI की MPC में छह सदस्य हैं। इसमें बाहरी और RBI अधिकारी दोनों हैं। गवर्नर दास के साथ, RBI के अधिकारी राजीव रंजन, कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और माइकल देबब्रत पात्रा, डिप्टी गवर्नर हैं। शशांक भिड़े, आशिमा गोयल और जयंत आर वर्मा बाहरी सदस्य हैं।

https://www.instagram.com/reel/C7rfzIdMAuS/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

असुरक्षित लोन कंट्रोल करेगा RBI, फ्रॉड रोकने के लिए नया प्लेटफॉर्म

  • RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने छोटे मूल्य के लोन्स पर ब्याज दरों से जुड़ी चिंताओं पर कहा कि केंद्रीय बैंक असुरक्षित लोन को कंट्रोल करने के लिए और कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ विनियमित संस्थाएं प्रॉपर डिस्क्लोजर के बिना कुछ फीस ले रही है।
  • UPI लाइट को ज्यादा से ज्यादा लोग अपनाएं इसके लिए RBI अब इसे ई-मैंडेट फ्रेमवर्क के तहत लाने जा रही है। इसमें बताया गया है कि यदि शेष राशि सीमा स्तर से नीचे जाती है तो ऑटोमेटिक रूप से अमाउंट बैंक अकाउंट से ऐड हो जाएगा।
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को घोषणा की कि फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के यूजर्स अब ई-मैंडेट फ्रेमवर्क के माध्यम से रेकरिंग पेमेंट मैकेनिज्म का उपयोग करके अपने कार्ड में बैलेंस ऐड कर सकेंगे।
  • यदि, ग्राहकों का FASTag और NCMC का बैलेंस उनके द्वारा निर्धारित सीमा से नीचे जाती है तो ई-मैंडेट फ्रेमवर्क बैलेंस को ऑटोमेटिक रूप से भरने में सक्षम करेगा। इससे ट्रैवल और मोबिलिटी से जुड़े पेमेंट करने में आसानी होगी।
  • डिजिटल पेमेंट में फ्रॉड से जुड़े मामलों को रोकने के लिए RBI डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म बनाएगी। इसके तहत डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में रियल टाइम डेटा शेयर किया जाएगा। RBI ने इस प्लेटफॉर्म की स्थापना के लिए एक समिति का गठन किया है।
  • शक्तिकांत दास ने कहा कि गर्मी के मौसम में सब्जियों की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं उन्होंने कहा कि खाने-पीने की महंगाई से जुड़ी अनिश्चितताओं पर नजर रखने की जरूरत है। ग्रोथ को सपोर्ट देते हुए टिकाऊ आधार पर महंगाई को 4% के स्तर पर लाने की जरूरत है।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

RBI ने GDP अनुमान बढ़ाया, महंगाई अनुमान बरकरार रखा

  • RBI ने FY25 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.2% किया
  • RBI ने वित्त वर्ष 2024-25 का महंगाई अनुमान 4.5% पर बरकरार रखा
SENSEX  में करीब 1500 अंकों की तेजी
SENSEX  में करीब 1500 अंकों की तेजी

About The Author

Spread the love
          
 
 
    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole