• Fri. Apr 18th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI 15 राज्यों की 46 विधानसभा

NEW DELHI
NEW DELHI

2 लोकसभा के नतीजे:वायनाड में प्रियंका को 4 लाख+

NEW DELHI
NEW DELHI

वोट की बढ़त; MP में मंत्री हारे

 

यूपी की 9 सीट में 7 पर भाजपा+ आगे

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। वायनाड लोकसभा से प्रियंका गांधी 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। यहां CPI के सत्यन मोकेरी दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर हैं।

मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए वन मंत्री रामनिवास रावत हार गए। बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा कैंडिडेट रमाकांत भार्गव 8 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान 5 बार विधायक रहे थे। उनके सांसद बनने पर यह सीट खाली हुई थी।

वहीं, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में से भाजपा गठबंधन को 7 और सपा को 2 सीटों पर बढ़त है।

UJJAIN की पहली मेडिसिटी बनेगा उज्जैन, सीएम ने रखी आधारशिला

https://www.facebook.com/profile.php?id=61565478241903

 

46 सीटों पर वोटों की गिनती में भाजपा गठबंधन 24, कांग्रेस 7, TMC 6, सपा 3, AAP 3, CPI-M, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और भारत आदिवासी पार्टी 1-1 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा गठबंधन में जेडीयू, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM), असम गण परिषद (AGP), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी (UPP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) शामिल हैं।

चुनाव से पहले इन 46 सीटों में से 27 सीटों पर विपक्ष का कब्जा था। इनमें अकेले कांग्रेस के पास 13 सीटें थीं। वहीं, भाजपा की 11 सीटों समेत NDA के पास कुल 17 सीटें थीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *