• Fri. Apr 18th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI मनमोहन सिंह का अंतिम सफर

Byadmin

Dec 28, 2024 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI मनमोहन सिंह का अंतिम सफर

NEW DELHI
NEW DELHI

NEW DELHI गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

NEW DELHI PM मोदी-शाह निगम बोध घाट पहुंचे

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति का इंतजार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया है। थोड़ी देर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। तीनों सेनाओं ने मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सलामी दी।

सेना की तोप गाड़ी से पार्थिव देह को निगमबोध घाट लाया गया था। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मनमोहन को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह घाट पहुंच गए हैं।

मनमोहन की पार्थिव देह को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। यहां डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन किए।

मनमोहन के स्मारक पर छिड़ा विवाद

DELHI PM आवास में अपनी मारुति 800 रोज देखते थे

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। केसी वेणुगोपाल ने कहा- सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है।

Delhi मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी-शाह से मांग की थी कि मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं स्मारक बनाया जाए। हालांकि, गृह मंत्रालय ने देर रात बताया कि स्मारक की सही जगह तय करने में कुछ दिन लग सकते हैं।

MAU राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया

डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

https://x.com/chanakyalivetv

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *