NDA गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

0
NDA गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

NDA गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

NDA गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

NDA गठबंधन आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे;

NDA गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

NDA प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कहा- मुझे नया दायित्व देने के लिए आभार। मेरा एक ही लक्ष्य है- भारत माता और देश का विकास।

NDA गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
NDA गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

बैठक में NDA के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने स्वागत भाषण दिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने इसका समर्थन किया और नितिन गडकरी ने अनुमोदन किया। जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

इसके बाद NDA के अहम घटक TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा- हम सभी को बधाई देते हैं। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम ने कभी आराम नहीं किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया। आंध्र में हमने 3 जनसभाएं और 1 बड़ी रैली की और इसने चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया।

JDU प्रमुख और बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा- मैं मोदीजी के नाम का समर्थन करता हूं। मैं तो चाहता था कि वो आज ही शपथ लें। यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से PM हैं, अब फिर PM होने जा रहे हैं। इन्होंने देश की सेवा की, जो कुछ भी बचा है, उसे अब पूरा कर देंगे। अगली बार जब आप आइएगा तो जो कुछ इधर उधर के लोग जो जीत गया है न, वो कोई नहीं जीतेगा।

सूत्रों के मुताबिक, संसद के सेंट्रल हॉल में NDA की मीटिंग खत्म होने के बाद गठबंधन के नेता आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मोदी 9 जून को शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ले सकते हैं। खबर है कि मोदी के साथ पूरा मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, NDA ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं।

गठबंधन में चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

मोदी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

एनडीए की बैठक में संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने समर्थक सांसदों की चिट्ठी सौंपी।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा- हम EVM में गड़बड़ी के सूबत दिखाएंगेv

EVM पर पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ‘निश्चित रूप से, हम जवाब देंगे। हम बहुत सारे सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया में हैं। हम सबूत इकट्ठा करेंगे और आपके पास वापस आएंगे।

MODI NDA के नेता चुने गए, नीतीश-चंद्रबाबू ने समर्थन किया

मोदी आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे

मेरे लिए जन्म सिर्फ और सिर्फ वन लाइफ वन मिशन और वो है मेरी भारत माता

मेरा पल-पल देश के नाम है। मैं 24X7 उपलब्ध हूं। हमें मिलकर देश को आगे ले जाना है। आपने जितना प्यार दिया है। जितना भरोसा जताया है, मैं आपकी आशाओं, आकांक्षाओं को पूरी करने में कोई कमी नहीं रखूंगा।

मेरे लिए जन्म सिर्फ और सिर्फ वन लाइफ वन मिशन और वो है मेरी भारत माता। ये मिशन है 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए खप जाना। ये मिशन है 140 करोड़़ देशवासियों को पीढ़ी दर पीढ़ की मुश्किलों से मुक्ति दिलाकर दुनिया में सम्मान दिलाना।

दुनिया देखे कि ये हिंदुस्तान का है, इससे नजर मिल जाए तो अच्छा होगा। लोगों को लगना चाहिए कि ये हिंदुस्तानी है, जरा हाथ मिला लूं तो थोड़ी एनर्जी मिल जाए। लोकसभा का ये सफर सबकी आकांक्षाओं को पूरा करेगा। मैं फिर एक बार आप सबका हृदय से धन्यवाद करता हूं।

SENSEX  में करीब 1500 अंकों की तेजी

ये मंत्री बन रहे, वो विभाग मिल रहा.. ये सब गप्प-गोले

कुछ नए सांसद हैं, कुछ पुराने हैं, कुछ ज्यादा अनुभवी हैं। पिछले 2 दिन से जो टीवी आप देख रहे हैं, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। सब गप्प-गोले चला रहे हैं। जरा पूछिए कि ये कहां से चला रहे हैं। किसी से कहेंगे कि आपको मंत्री बना देंगे। अब तो टेक्नोलॉजी ऐसी है कि मेरे ही सिग्नेचर की हुई कोई लिस्ट आ जाए। कुछ लोग तो डिपार्टमेंट तक बांट देंगे।

जो लोग मोदी को जानते हैं कि ऐसा मेरे साथ कामयाब नहीं होगा। मेरा सभी सांसदों से आग्रह है कि हम इन सारे षड्यंत्रों का शिकार न बने। इंडी अलायंस के लोगों ने चुनाव में फेक न्यूज में डबल पीएचडी कर ली है। वे लोग ऐसा कर सकते हैं। सावधान रहिए।​​​​​​​ ब्रेकिंग न्यूज के आधार पर देश नहीं चलेगा, इसका विश्वास रखिए।

https://www.instagram.com/reel/C7rfzIdMAuS/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

भारत की सफल विदेश नीति ने अच्छे परिणाम दिए हैं

पिछले 10 वर्ष में भारत ने जिन कामों को बल दिया है, आज भारत की छवि विश्व बंधु की बन चुकी है। विश्व हमें बंधु के तौर पर स्वीकार कर रहा है। भारत की सफल विदेश नीति ने अच्छे परिणाम दिए हैं। इससे भारत के सेवाभाव के कैरेक्टर को दुनिया ने पहचाना है।

यूक्रेन का युद्ध हो या बाकी इंसिटेंड्स, भारत को लेकर भरोसा बढ़ा है। दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला है। भारत में जी-20 आने के बाद नया सामर्थ्य आया है। दुनिया के करीब करीब तमाम देशों ने भारत से बात करने की कोशिश की है।

मैं मानता हूं कि विश्व में भारत का सम्मान और भारत में निवेश दोनों संभावनाएं बढ़ रही हैं। यह आजादी का 75वां साल है। यह अदालत में धाराएं बताने के लिए नहीं है। जन-जन की बेहतरी के लिए इसके प्रावधानों का इस्तेमाल हम करना चाहते हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज को याद करते ही राष्ट्र प्रथम की भावना को आगे रखते हुए काम करेंगे। हमें सामान्य मानव का जीवन बेहतर करना है। इसमें विलंब नहीं करना है।

एक पेड़ मां के साथ कैंपेन में शामिल हों

अब नई संभावना हरित युग की है। हम पूरी दुनिया में इसे लीड कर सकते हैं। 5 जून को हमने कैंपेन शुरू किया- एक पेड़ मां के साथ। मां के जन्मदिन पर पेड़ लगाइए। मां जीवित हों तो उन्हें साथ लेकर जाइए, उनकी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कीजिए। मां नहीं हो तो उनकी फोटो लेकर जाइए।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

समय गंवाए बिना हम 5 नंबर से 3 नंबर की इकोनॉमी पर पहुंचेंगे

यह समय तेज विकास का है। अब हम समय गंवाना नहीं चाहते हैं कि हम 5 नंबर से 3 नंबर की इकोनॉमी पर पहुंचें। देश के लिए जो जरूरतें हैं उस पर काम करना चाहते हैं। संविधान ने जो प्रावधान रखा है, उसके मुताबिक राज्यों के बीच भी कॉम्पटीटिव स्पिरिट हो।

जी-20 की मीटिंग्स हमने 200 से ज्यादा जगह पर आयोजित कराईं, विदेशी जब गए तो उन्हें पता चला कि देश इतना बड़ा है। हम अपनी संस्कृति, अपनी विरासत पर जितना ध्यान केंद्रित करेंगे, उतना हमे फायदा होगा। अब हमारा काम है कि इसके लिए हम जरूरी इंतजाम करें।

टूरिज्म ऐसा फील्ड है जहां गरीब आदमी भी कमाता है, बड़े बड़े होटल वाला भी कमाता है। डिजिटल कनेक्टिविटी भी इसमें फायदा देगी। रीजनल टूरिज्म को भी मजबूत करना है।

NDA गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
NDA गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

 

About The Author

Spread the love
          
 
 
    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole