• Sat. Apr 19th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

MUMBAI देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM

Byadmin

Dec 4, 2024
MUMBAIMUMBAI

MUMBAI देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM

MUMBAI शिंदे और अजित पवार के साथ सरकार

MUMBAI बनाने का दावा पेश, शपथ कल

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, NCP लीडर अजित पवार के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान​​​​​​ भाजपा के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद थे।

 

MUMBAI
MUMBAI

इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। इसके बाद फडणवीस मुख्यमंत्री आवास वर्षा पहुंचे, यहां शिंदे और पवार के साथ बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक यहां मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई।

शपथ ग्रहण का कार्यक्रम कल 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा। शिवसेना नेता ने फडणवीस के नाम के ऐलान के बाद कहा कि 2 डिप्टी सीएम भी कल ही शपथ लेंगे।

BASTI पुलिस द्वारा का औचक निरीक्षण कर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मचारीगण को जनपद में अपराध नियंत्रण

https://www.facebook.com/profile.php?id=61565478241903

  • शिंदे सरकार में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था। वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। वहीं शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM का पद हमें मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए। शाह के साथ बैठक में भी इसका हल नहीं निकल पाया।
  • पहले गृह मंत्रालय देवेंद्र फडणवीस के पास था। माना जा रहा है कि इस विवाद के चलते शाह की बैठक में कैबिनेट गठन पर कोई समाधान नहीं निकल सका। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि बीजेपी गृह मंत्री का पद कभी हाथ से नहीं जाने देगी।
  • भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। वहीं NCP अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *