...
  • Thu. Sep 26th, 2024

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

MODI का बड़ा बयान -महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं:दोषी बचने नहीं चाहिए; सरकारें आती जाती रहेंगी, नारी सम्मान की रक्षा हमारा दायित्व

ByNews Editor

Aug 25, 2024
MODI का बड़ा बयान -महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं:दोषी बचने नहीं चाहिएMODI का बड़ा बयान -महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं:दोषी बचने नहीं चाहिए

MODI  ने रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्व-सहायता समूहों को 5 हजार करोड़ रुपए का लोन जारी किया। साथ ही 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट भी दिया।

PM ने देशभर में हो रही रेप की घटनाओं पर चिंता जताई। कोलकाता में महिला डॉक्टर, बदलापुर में दो बच्चियों के यौन शोषण समेत देशभर में हो रही घटनाओं का बिना नाम लिए उन्होंने कहा- आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ा और गुस्से को समझ रहा है।

मैं देश के हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य है। दोषी कोई भी हो, उसे बचना नहीं चाहिए। सरकारें आती जाती रहेंगी। नारी के सम्मान और गरिमा और उनके जीवन की रक्षा का दायित्व हमारा है।

महाराष्ट्र के बाद, मोदी राजस्थान जाएंगे। वे जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंंगे। यहां हाईकोर्ट संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

 

MODI  का बड़ा बयान -महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं:दोषी बचने नहीं चाहिए
MODI का बड़ा बयान -महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं:दोषी बचने नहीं चाहिए
02:07 PM25 अगस्त 2024

महाराष्ट्र को आने वाले कई सालों तक महायुति सरकार की जरूरत

महाराष्ट्र को आने वाले कई साल तक महायुति की स्थिर सरकार की जरूरत है। जाे उद्योगों को, युवाओं की पढ़ाई और नौकरी को बढ़ावा दे सके। मुझे भरोसा है यहां की माताएं बहनें मेरा साथ देंगी। एक बार फिर महायुति सरकार के कामों को सरकार की मदद का आश्वासन देता हूं।

https://x.com/DDNewslive/status/1827614446383956419

02:05 PM25 अगस्त 2024

भारतीय न्याय संहिता में महिलाओं और बच्चों के लिए बने विशेष कानून

मैं बेटियों को बताना चाहता हूं कि पहले शिकायत आती थी FIR नहीं होती। ऐसी अड़चनों को हमने भारतीय न्याय संहिता में दूर कर दिया है। महिला और बच्चों के लिए अलग चैप्टर रखा है। अगर पीड़ित थाने नहीं जाना चाहती तो जीरो FIR कर सकती है। इस पर सबसे पहले एक्शन के निर्देश दिए गए हैं।

नाबालिगों से यौन अपराध के लिए फांसी और उम्रकैद नए कानूनों में रखी गई है। भारतीय न्याय संहिता में शादी के नाम पर धोखे और छल को भी साफ साफ परिभाषित किया गया है। केंद्र सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने लिए तैयार है।

02:02 PM25 अगस्त 2024

नारी के खिलाफ हुआ हर अपराध अक्षम्य है, दोषी को सजा मिलनी चाहिए

आज तीनों सेनाओं में महिला अफसर तैनात हो रही हैं। गांव में कृषि और डेयरी सेक्टर में बेटियां बिजनेस मैनेज कर रही हैं। राजनीति में भी उनकी भागीदारी बढ़े इसके लिए हमने नारीशक्ति वंदन अधिनियम बनाया है। मैंने लाल किले से भी बार बार इस विषय को उठाया है। आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ा और गुस्से को समझ रहा है।

मैं देश के हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य अपराध है। दोषी कोई भी हो उसे बचना नहीं चाहिए, उसे मदद करने वाला बचना नहीं चाहिए। अस्पताल, पुलिस, स्कूल, दफ्तर जिस भी स्तर पर लापरवाही हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ऊपर से नीचे तक ये संदेश जाना चाहिए कि ये अक्षम्य अपराध है। सरकारें आती जाती रहेंगी। ये हमारा दायित्व है नारी सम्मान और गरिमा और उनके जीवन की रक्षा हो।

01:58 PM25 अगस्त 2024

बेटियों के लिए समाज में नई सोच का निर्माण होगा

अब हम बहनों को लोन पायलट बना रहे हैं। हम उन्हें लाखों रुपए का ड्रोन दे रहे हैं ताकि वे इससे खेती में किसानों की मदद कर पाएं। पशु सखियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं ताकि वे पशुपालकों की मदद कर पाएं। इतना ही नहीं आधुनिक खेती के लिए भी नारियों को कृषि सखियां बना रहे हैं। ऐसी लाखों कृषि सखियां बनाने में आगे बढ़ रहे हैं। इससे उनका आत्म विश्वास बढ़ेगा। उनके लिए समाज में नई सोच का निर्माण होगा।

01:56 PM25 अगस्त 2024

मेरी सरकार ने महिलाओं के लिए जितना काम किया, उतना आजादी के बाद से नहीं हुआ था

दस साल में दस करोड़ बहनें इस अभियान से जुड़ चुकी है। हमने इनको बैंकों से जोड़ा है। हमने उन्हें बैंकों से आसान और सस्ता ऋण दिया है। मैं आपको आंकड़ा देता हूं आप चौंक जाएंगे कि मेरा देश ऐसे भी चलता था। साल 2014 तक 25 हजार करोड़ रुपए से भी कम बैंक लोन सखी मंडलों को मिला था।

याद रखिए, पिछले दस साल में करीब 9 लाख करोड़ रुपए की मदद दी गई है। कहां 25 हजार करोड़ और कहां 9 लाख करोड़। इतना ही नहीं सरकार जो सीधी मदद देती है। उसका परिणाम मिला है। आज गांव की बहनें अपनी आय बढ़ा रही हैं। परिवार और देश मजबूत बना रही हैं। मैं अभी भी कहता हूं कि ये तो अभी ट्रेलर है

01:52 PM25 अगस्त 2024

देश में कुछ लोग थे, वो कहते थे महिलाओं को ऐसे लोन मत दो, डूब जाएगा

देश में कुछ लोग थे, वो कहते थे महिलाओं को ऐसे लोन मत दो, डूब जाएगा। इसमें रिस्क था। मुझे अपनी माताओं और बहनों पर पूरा भरोसा था। उन्होंने मेहनत की और ईमानदारी से लोन लौटाए। हमने रेहड़ी वालों के लिए भी योजना चलाई, जिसमें बिना गारंटी लोन दिया जा रहा है। इसका फायदा हमारी बहनों को भी हो रहा है। विश्वकर्मा परिवार में भी हमारी बहनें जुड़ी हैं। उनकी गारंटी भी हमारी सरकार ने ली।

01:50 PM25 अगस्त 2024

मोदी सरकार 3 करोड़ घर बहनों के नाम पर ही रजिस्टर कराएगी

पहले महिलाओं को छोटा-मोटा लोन नहीं मिल पाता था। फिर आपके इस भाई ने संकल्प लिया कि आपकी इस मुश्किल को कम करके रहूंगा। फिर मोदी सरकार ने एक के बाद एक महिला हित में निर्णय लिए। मैं चुनौती देता हूं पिछली सरकारों के 7 दशक एक तराजू में एक तरफ रख लीजिए। और दूसरी तरफ मोदी सरकार के दस साल रख दीजिए। हमने इतना काम बहन बेटियों के लिए किया जितना किसी सरकार ने नहीं किया है।

हमने तय किया है महिलाओं के लिए जो घर बनाती है उनमें से ज्यादातर घर माताओं बहनों के नाम हों। अभी तक जितने घर बने हैं उनमें यही नियम अपनाया है। आगे 3 करोड़ घर बनने है, उसमें भी यही प्रक्रिया अपनाएंगे।

01:46 PM25 अगस्त 2024

एक लखपति दीदी से पूरा परिवार संभल रहा

यहां मौजूद हर बहन बेटी अच्छी तरह जानती है कि जब वो कमाने लगती है तो कैसे उसका अधिकार बढ़ जाता है। उसका सम्मान बढ़ जाता है। जब किसी बहन की कमाई बढ़ती है तो परिवार के पास खर्च करने के पैसे बढ़ जाते हैं। एक बहन का लखपति बनना पूरे परिवार के लिए अच्छा होता है।

यहां आने से पहले मैं कुछ लखपति दीदियों से मिला। उन्होंने कुछ महीनों में ही कमाल करके दिखाया।

01:45 PM25 अगस्त 2024

पिछले 2 महीने में 11 लाख नई लखपति दीदी बनीं

जब मैं लोकसभा चुनाव के दौरान आपके बीच आया था। मैंने कहा था हमें 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाना है। जो सेल्फ हेल्प ग्रुप का काम करती हैं। जिनकी एक साल की कमाई 1 लाख रुपए से ज्यादा होगी। बीते दस साल में 1 करोड़ लखपति दीदी बनीं। और बीते 2 महीने में 11 लाख और नई लखपति दीदी बन गईं।

इस महीने 1 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बनी हैं। इसके लिए महायुति सरकार ने बहुत मेहनत की है। महाराष्ट्र में एक से बढ़कर एक योजनाएं चलाई जा रही हैं। लखपति दीदी बनाने का ये अभियान, सिर्फ बहनों बेटियों की कमाई बढ़ाने का अभियान नहीं है। ये आने वाली पीढ़ियों को सशक्त करने का अभियान है।

01:42 PM25 अगस्त 2024

भारत की मातृशक्ति ने हमेशा समाज को बनाने में योगदान दिया है

यहां की मातृशक्ति ने पूरे देश को प्रेरित किया है। हमारे जलगांव में भारकरी परंपरा से जुड़ा है। महान संत मुक्ता की भूमि है। उनकी साधना तप आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। महाराष्ट्र का कोई भी कोना हो, इतिहास का कोई भी कालखंड हो, मातृशक्ति का योगदान अप्रतिम रहा। छत्रपति शिवाजी महाराज को किसने बनाया, यह काम जीजा मां ने किया।

भारत की मातृशक्ति ने हमेशा समाज को बनाने में योगदान दिया है। आज देश के विकास में इसकी अहम भूमिका है।

01:39 PM25 अगस्त 2024

महाराष्ट्र का नाम दुनिया में ऊंचा करना है

पोलैंड के लोग महाराष्ट्र के लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। यहां बैठकर आप इसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। वहां की राजधानी में एक कोल्हापुर मेमोरियल है। वहां के लोगों ने कोल्हापुर के लोगों की सेवा के लिए इसे बनाया है। आप में से कुछ लोगों को पता होगा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड की हजारों माताओं और बच्चों को कोल्हापुर के राज परिवार ने शरण दी थी। जब वहां मैं महाराष्ट्र के लोगों की प्रशंसा सुन रहा था तो मेरा माथा गर्व से ऊंचा हो रहा था। हमें ऐसे ही महाराष्ट्र का विकास करके राज्य का नाम पूरी दुनिया में और ऊंचा करना है।

01:37 PM25 अगस्त 2024

मोदी बोले- इस पैसे से लाखों बहनों को लखपति बनाने में मदद मिलेगी

आज लखपति दीदी का ये महासम्मेलन हो रहा है। मेरी सभी लाड़की बहन यहां बड़ी संख्या में आई हैं।यहां से देशभर की सखियों के लिए राशि जारी की गई है। जो पैसा जारी किया गया है, उस पैसे से लाखों बहनों को लखपति बनाने में मदद मिलेगी।

आप सभी में मुझे महाराष्ट्र की गौरवशाली संस्कृति के दर्शन होते हैं। महाराष्ट्र के संस्कार दुनिया भर में फैले हैं। मैं कल ही पोलैंड से लौटा हूं। वहां भी मुझे महाराष्ट्र के दर्शन हुए।

01:34 PM25 अगस्त 2024

जलगांव में पीएम मोदी…

महाराष्ट्र के राज्य पाल सीपी राधाकृष्णन समेत सभी साथियों और विशाल संख्या में आशीर्वाद देने आईं माताएं -बहनें.. दूर दूर मेरी जहां भी नजर पहुंच रही है। ऐसा लग रहा है माताओं का महासागर है। यह दृश्य अपने आप में सुकून देता है। अपनी बात शुरू करने से पहले मैं नेपाल हादसे को लेकर मैं अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं। हमने महाराष्ट्र के जलगांव के अनेक साथियों को खोया हैं। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जब ये हादसा हुआ हमने नेपाल सरकार से संपर्क किया। हमने अपनी मंत्री को तुरंत नेपाल जाने कहा। जो परिजन नहीं रहे उनके पार्थिव शरीर को हम वायुसेना के विमान से वापस लाए। जो घायल हैं उनका इलाज जारी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उन्हें सरकार की ओर से पूरी मदद दी जाएगी।

01:30 PM25 अगस्त 2024

रिवॉल्विंग फंड और बैंक लोन जारी किया

PM मोदी ने लखपति दीदी सम्मेलन में 2,500 करोड़ रुपए का एक रिवॉल्विंग फंड भी जारी किया। इससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा।

इसके साथ 5,000 करोड़ रुपए का बैंक लोन जारी किया, जिससे 2.35 लाख स्वयं सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा।

01:22 PM25 अगस्त 2024

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने PM मोदी का सम्मान किया

01:19 PM25 अगस्त 2024

लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचे PM मोदी

01:09 PM25 अगस्त 2024

महिलाओं ने अपने अनुभव पीएम से साझा किए

01:06 PM25 अगस्त 2024

पीएम ने योजना की लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.