• Thu. Sep 12th, 2024

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

mau जनपद के शिल्पी,विकास पुरुष कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि 6 अगस्त को,, *

MAUMAU

04/07/2024

mau
राजेश वर्मा
स्टेट कोर्डिनेटर उत्तर प्रदेश
चाणक्य न्यूज इंडिया, प्राइवेट लिमिटेड
6392216812

mau  जनपद के शिल्पी,विकास पुरुष कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि 6 अगस्त को,,*

mau  विकास पुरुष कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि मनाने हेतु आज कांग्रेस के कैंप कार्यालय बकवल में तैयारीबैठक संपन्न हुई, बैठक में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सुधा राय जी ने कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय जी के निर्माण और विकास को पूर्वांचल सहित पूरा प्रदेश कभी विस्मृत नहीं कर सकता वे युगपुरुष थे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं दर्जनों शिक्षण संस्थानों के संरक्षक सुरेश बहादुर सिंह जी ने कहा कि विकास पुरुष विकास की गंगा थे जिन्होंने निर्माण और विकास में जो कृतिमान स्थापित किए, युगों युगों तक उनकी कृतियां जिंदा रहेगी,
मऊ जनपद के शिल्पी कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि मनाने हेतु निम्न कार्यक्रम तय किए गए जो इस प्रकार है, सबसे पहले कल्पनाथ नगर बकवल में डॉक्टर सुधा राय जी के आवास पर 10: बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रारंभ होगा 11: बजे जिला चिकित्सालय में विकास पुरुष की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जन श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तत्पश्चात 11:30 बजे कोपागंज मूर्ति पर 12:00 बजे विकास पुरुष के पैतृक गांव सेमरी जमालपुर की मूर्ति पर माल्यार्पण के तत्पश्चात 12:15 बजे पतिला गांव में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण होगा, अंत में रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर लूदूही स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ 12:30 बजे से श्रद्धांजलि सभा कॉलेज परिसर में आयोजित होगा,
आज की तैयारी बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा,पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह शिक्षक नेता स्वामीनाथ राय वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उदय प्रताप राय, पूर्व सैनिक विभाग के पूर्व प्रदेश महासचिव,जे पी सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव , ब्रह्मानंद पांडे, युवा कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, , कोपागंज के पूर्व ब्लाक अध्यक्षप्रहलाद राय, व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिवतैयब खान, राधेश्याम सिंह, देवेंद्र राय उर्फ़ उर्फ़मुन्नू राय, रतनपुरा ब्लाक के पूर्व ब्लाक का अध्यक्ष जयंत सिंह घोसी के ब्लॉक अध्यक्ष सुखचैन राव, मोहम्मदाबाद गोहना के ब्लॉक अध्यक्ष मोतीराम जी, जिला सचिव लाल प्यारे सिंह,व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शशिकांत राय इम्तियाज गुड्डू अंसारी,आशुतोष राय,इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित थे,,

MAU जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 09 अगस्त को*

BASHTI सिद्धार्थ नगर जिले के जिला धिकारी

MAU जिलाधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस

vaynad लैंडस्लाइड, 4 दिन बाद बचाए गए 4 आदिवासी बच्चे

mau भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 जनपद मऊ में 01अगस्त से 30 सितम्बर 2024 तक लागू*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *