...
  • Mon. Aug 26th, 2024

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

mau संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना

maumau

,30/07/2024
राजेश वर्मा
स्टेट कोर्डिनेटर उत्तर प्रदेश
6392216812

mau  संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना हेतु बुनकर अपना सैम्पल 02 सितम्बर,2024 तक कर सकते है जमा

mau सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एव वस्त्रोद्योग अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित कर हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उ०प्र० सरकार द्वारा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना वर्ष 2024-25 संचालित की जा रही है। बुनकरों को प्रोत्साहित करने हेतु परिक्षेत्रीय जनपद मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर के हथकरघा बुनकरों को प्रथम पुरस्कार रू 20000.00, द्वितीय पुरस्कार रू 15000.00 एवं तृतीय पुरस्कार रू 10000.00 नगद एवं शील्ड, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। परिक्षेत्र स्तर पर चयन किये गये हथकरघा बुनकरो को राज्य स्तर पर चयन होने पर प्रथम पुरस्कार रू 100000.00, द्वितीय पुरस्कार रु 50000.00 एवं तृतीय पुरस्कार रू 25000.00 नगद एवं शील्ड, प्रमाण पत्र तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायगा।
उन्होंने यह भी बताया कि हथकरघा पर बुनाई का कार्य कर रहे व्यक्तिगत बुनकर / हथकरघा सहकारी समिति के सदस्य / स्वयं सहायता समूह के सदस्य बुनकर द्वारा उनके उत्कृष्ट एवं कलात्मक नमूने जैसे हथकरघा पर उत्पादित वस्त्र पूर्ण साइज में पूर्ण विवरण सहित सहायक आयुक्त उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग कार्यालय निजामुद्दीनपुरा, निकट माघव होटल जनपद मऊ में अपना सैम्पल दिनाक 02 सितम्बर 2024 तक जमा कर सकते है। पुरस्कार हेतु सैम्पल का चयन जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.