• Fri. Apr 18th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

kasganj सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश मंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ

ByJaychandra

Sep 4, 2024 #KASGANJ
kasganjkasganj

kasganj सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश मंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ

 

-भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे लोगों को दिलाई गई पार्टी की सदस्यता
-पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिला व मंडल पर शुरू हुआ है सदस्यता अभियान

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान का जनपद व मंडल स्तर पर बुधवार को शुभारंभ किया गया। जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान के तहत एकत्रित हुए सभी लोगों को एक साथ पार्टीकी सदस्यता ग्रहण कराई गई। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी क्षेत्रीय लोगों को सदस्य बनाकर संगठन मजबूती के लिए कार्य करने को कहा।
सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज ने सबसे पहले अपने मोबाइल फोन से नम्बर डायल कर सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मौजूद अन्य लोगों से भी मिस्ड कॉल कराकर अभियान के तहत सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि भाजपा एक व्यवस्था है, विचार है, संगठन है, आंदोलन है। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने नगर व क्षेत्र के आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता लेने की अपील की। मंचासीन सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, शिवकुमार भारद्वाज, संजय सोलंकी, कौशल साहू, रामनिवास राजपूत ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक का संचालन संजय सोलंकी ने किया। इस दौरान महेंद्र सिंह बघेल, सुरेश माहेश्वरी, संजीव चौहान, उत्तमचंद पाथरे, अनुरोध प्रताप सिंह, डा. योगेंद्र चौहान, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविन्द्र ब्रह्मचारी, प्रदीप वर्मा, केपी सिंह, डा. शिव प्रताप सिंह, डा. खूब सिंह, संपूर्णानंद भारद्वाज, शरद गुप्ता, डा. शैलेंद्र यदुवंशी, रानू वर्मा, मनोज शर्मा, नीरज मिश्रा, शिव प्रताप सोलंकी, अनीता उपाध्याय, विजयलक्ष्मी कश्यप, संजय दुबे, हिमांशु उपाध्याय, अभिषेक भारद्वाज, शिवप्रताप सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *