• Fri. Apr 18th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JODHPUR शहर में गणेश चतुर्थी पर विध्नहर्ता के दर पर श्रद्धालु

Byadmin

Sep 7, 2024 #JODHPUR
JODHPUR शहर में गणेश चतुर्थी पर विध्नहर्ता के दर पर श्रद्धालुJODHPUR शहर में गणेश चतुर्थी पर विध्नहर्ता के दर पर श्रद्धालु

JODHPUR  रातानाडा मंदिर में 51 हजार लड्डुओं का लगाया भोग, कायलाना सिद्ध गणेश में हुई महाआरती

JODHPUR  में आज गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर के मंदिरों में भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार किया गया है। शहर के प्राचीन गणेश मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु सुख समृद्धि और जीवन में संकटों के विनाश की प्रार्थना कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी को देखते हुए मंदिरों में भी विशेष व्यवस्थाएं की गई है।

 

JODHPUR शहर में गणेश चतुर्थी पर विध्नहर्ता के दर पर श्रद्धालु
JODHPUR शहर में गणेश चतुर्थी पर विध्नहर्ता के दर पर श्रद्धालु

शहर के प्राचीन रातानाडा गजानन मंदिर में भी विशेष श्रृंगार किया गया है। यहां पर भगवान गणेश को 51 हजार मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। सुबह यहां सवा 5 बजे महाआरती हुई। अल सुबह से ही यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। यहां दर्शन के लिए शिव विधायक रविंद्र भाटी भी पहुंचे।

पुजारी राहुल भैया ने बताया गणेश चतुर्थी के मौके पर मंदिर परिसर में भी आकर्षक सजावट की गई है। हर साल की भांति इस बार भी यहां पर धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। वहीं भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी खास व्यवस्थाएं की गई है। जिससे कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। यहां भगवान को पांच तरह की पोशाक पहनाई गई।

 

शहर के प्राचीन कायलाना की पहाड़ियों स्थित सिद्ध गणेश मंदिर में भी सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। बिजोलाई बालाजी आश्रम गादीपति महंत सोमेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का अभिषेक कर महाआरती की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

JODHPUR शहर में गणेश चतुर्थी पर विध्नहर्ता के दर पर श्रद्धालु
JODHPUR शहर में गणेश चतुर्थी पर विध्नहर्ता के दर पर श्रद्धालु

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *