• Sat. Apr 19th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

jaipur अवैध वसूली करने वाले पार्किंग ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई- मेयर:कुसुम यादव बोली- जनता के साथ लूट नहीं करूंगी बर्दाश्त

Byadmin

Oct 20, 2024 #jaipur, #rajasthan
jaipurjaipur

jaipur अवैध वसूली करने वाले पार्किंग ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई मेयर कुसुम यादव बोली- जनता के साथ लूट नहीं करूंगी बर्दाश्त

https://chanakyaworldtv.com/

https://chankyanewsindia.com/

https://x.com/CRajsthan20377

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566915786480

जयपुर में लगातार आम जनता के साथ पार्किंग के नाम पर की जा रही चौथ वसूली को रोकने के लिए अब नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जाएगा। हेरिटेज मेयर कुसुम यादव ने कहा कि आम जनता द्वारा पिछले लंबे वक्त से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी। जिसे रोकने के लिए अब निगम क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

कुसुम यादव ने कहा कि आम जनता के साथ किसी भी तरह की चौथ वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में कोई भी ठेकेदार या फिर निगम कर्मचारी किसी तरह की गफलत या गड़बड़ी कर रहा है। या फिर किसी भ्रष्टाचार में लिप्त है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। हमारी सरकार आम जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए सत्ता में आई है। इस नीति पर काम करते हुए अब नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार और भय मुक्त वातावरण बनाना हमारा लक्ष्य है।

ऐसे में हमारी टीम पूरे शहर में घूम अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मिली शिकायतों के आधार पर कुछ प्रकरणों की जांच शुरू भी कर दी गई है। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही अगर भ्रष्टाचार में निगम का कोई अधिकारी भी लिप्त हुआ। तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में पिछले लंबे वक्त से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का काला खेल चल रहा है। जिसकी कई बार नगर निगम अधिकारियों तक भी शिकायत पहुंच चुकी है। लेकिन ठेकेदारों से मिली भगत के चलते अब तक अवैध वसूली करने वाले पार्किंग ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में अब देखना होगा सुशासन का नारा देने वाली मेयर कुसुम यादव कब तक जनता को लूटने वाले ठेकेदारों के खिलाफ एक्शन लेगी।

jaipur सीएम भजनलाल शर्मा जर्मनी-यूके की यात्रा से लौटे:राठौड़ बोले-पहले यहां कोई सरकार गिराने वाला था तो कोई 5 साल सरकार बचाने में ही लगा रहा

rajasthan पुणे-जोधपुर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:पैसेंजर्स के सामान की स्कैनिंग की, 100 से ज्यादा यात्री सवार थे; फ्लाइट को रवाना करने की तैयारी

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *