• Fri. Apr 18th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

Harayana चुनाव कांग्रेस मेनिफेस्टो में 25 लाख तक फ्री इलाज

Byadmin

Sep 28, 2024 #Harayana
HaryanHaryana

Harayana चुनाव कांग्रेस मेनिफेस्टो में 25 लाख तक फ्री इलाज:कांग्रेस बोली- महिलाओं के खाते में हर महीने खटाखट 2 हजार पोर्टल खत्म करेंगे

Haryana
7 दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश के लोगों के लिए 7 गारंटियां दे चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुआई में 7 वादे-पक्के इरादे के नाम से इसे जारी किया गया था।

मेनिफेस्टो कमेटी की चेयरपर्सन गीता भुक्कल ने कहा कि Harayana मांगे हिसाब यात्रा के दौरान किसान न्याय चौपाल, महिला न्याय चौपाल, दलित न्याय चौपाल से सुझाव लिए गए। लोकतंत्र में लोग ही महान होते हैं, उनसे बातचीत के बाद ही हमने ये घोषणा पत्र तैयार किया है।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

Harayana मेनिफेस्टो में कांग्रेस की घोषणाएं

शिक्षा: शिक्षकों के खाली पद भरेंगे। राज्य शिक्षक चयन आयोग बनाया जाएगा। श्री गुरू गोबिंद सिंह जी और संत रविदास जी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। मेवात में यूनिवर्सिटी बनाएंगे। हर विधानसभा में एक महिला कॉलेज, हर ब्लॉक में महिला ITI बनाएंगे। राज्य शिक्षक सम्मान वाले शिक्षकों की सेवा में 2 साल की बढ़ोत्तरी होगी।

स्वास्थ्य: हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सरकारी नर्सिंग कॉलेज, पैरा मेडिकल, मेडिकल तकनीशियन संस्थान खोलेंगे। राजस्थान कांग्रेस सरकार की तरह चिरंजीवी योजना की तर्ज पर 25 लाख तक निशुल्क इलाज के लिए कैश लैस बीमा योजना लागू करेंगे। मेडिकल शिक्षा फीस घटाएंगे, बॉन्ड पॉलिसी पर पुनर्विचार के लिए कमेटी गठित होगी। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का हर साल फ्री चेकअप होगा।

महिला सशक्तिकरण: जरूरतमंद बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को 6000 रुपए मासिक पेंशन देंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। इंदिरा लाडली बहन सम्मान योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को 2000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33% आरक्षण, पंचायती संस्थाओं, नगर पालिकाओं, निगमों-परिषदों में 50% आरक्षण दिया जाएगा।

स्कूल, कॉलेज आने जाने वाले छात्राओं के लिए फ्री पिंक मिनी बस और पिंक ई-रिक्शा की शुरुआत की जाएगी। महिलाओं के मालिकाना हक वाली संपत्ति पर 50% छूट दी जाएगी। कॉलेज तक स्वरोजगार के लिए 20 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा। महिलाओं के लिए कॉलेज तक मुफ्त शिक्षा और विशेष बसें चलाई जाएंगी।

किसान आयोग का गठन किया जाएगा। साथ ही एमएसपी की गारंटी भी हम लाने जा रहे हैं। महिला किसानों के लिए हम विशेष सुविधा देंगे। किसानों को हम डीजल पर सब्सिडी कार्ड बनाने का काम करेंगे। सिंचाई के लिए एसवाईएल को प्रमुखता से रखा है। इसको हम लेकर रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा हमारे पक्ष में फैसला आ चुका है, उसे हम लागू कराएंगे।

कुरुक्षेत्र जिले में गुरु गोविंद सिंह जी के नाम से एक विश्वविद्यालय बनाएंगे। हमारे सिख समुदाय लोगों के लिए गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी के चुनाव को कराने का काम करेंगे।

पंजाबी भाषा को भी पूरा सम्मान देने का काम करेंगे। मेवात जिले में एक विश्वविद्यालय बनाने का काम करेंगे। हरियाणा कांग्रेस अल्पसंख्यकों को पूरा मान सम्मान देने का काम करेंगे।

जो हमारे दिव्यांग हैं उनके लिए एक अलग बोर्ड बनाएंगे। सरकारी नौकरी में दिव्यांगों को नौकरी देने का काम करेंगे।

सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली करने का काम करेंगे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के लिए चुने हुए प्रतिनिधियों के पूरे अधिकार बहाल करेंगे। बीजेपी ने इन जनप्रतिनिधियों के अधिकार काटने का काम किया है।

शहरों में पूरा विकास करेंगे, मेट्रो, रेलवे लाइन, इको फ्रेंडली माहौल बनाने का काम हरियाणा कांग्रेस करेगी। पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ घाट काम करेंगे।

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, इसको दुरुस्त कराएंगे। यहां की महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल देंगे।

हम व्यापारियों के लिए व्यापारी आयोग का गठन का काम करेंगे।

हम अर्धसैनिकों के लिए बोर्ड बनाएंगे। इसको जिला स्तर पर भी बनाया जाएगा।

खेलों के लिए पूरा मान सम्मान देने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। नौकरी पर गारंटी देगी।

हमारे सामान्य वर्ग में विशेष तौर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक बात कही थी, इसके लिए ब्राह्मण आयोग के लिए एक बोर्ड गठन करने का काम करेंगे।

पंजाबी समुदाय के लोगों के लिए हरियाणा पंजाबी वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा। हम हरियाणा की सभ्यता और संस्कृति बचाने का काम करेंगे।

ये बीजेपी की सरकार पोर्टल की सरकार रही। जो भी अनावश्यक पोर्टल हैं, उन्हें खत्म किया जाएगा। मेरी फसल मेरा ब्योरा जैसे पोर्टल उनको खत्म किया जाएगा।

हरियाणा में परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। हम इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए काम करेंगे। ड्राइवरों और कंडक्टरों को आवासीय सुविधा देंगे।

पत्रकारों को 25 लाख रुपए की सुविधा देंगे। पेंशन में भी बढ़ोतरी करेंगे। सीनियर सिटिजन के सम्मान के लिए पूरा काम करेंगे। मेवात कैडर में कार्यरत शिक्षकों को पूरा मान सम्मान देने का काम करेंगे।

सीईटी के जो रिजल्ट इन्होंने घोषित नहीं किए, उनको वेरिफिकेशन कराकर नियुक्ति पत्र देंगे। 750 शहीद किसानों के लिए एक स्मारक बनाएंगे। उन्हें शहीद का दर्जा देंगे।

एकमुश्त दस हजार सफाई कर्मचारी लगाए गए थे, उन्हें पक्का किया जाएगा। सीवरेज कर्मचारियों को काम के दौरान मृत्यु होने पर 30 लाख रुपए देगी।

आवारा घूमते हुए पशुओं के लिए चारे का प्रबंधन किया जाएगा। इसके लिए चारा बोर्ड का गठन किया जाएगा।

Basti प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं की सुरक्षा से विभिन्न आयामों से परिचित कराई|

basti बस्ती में किया गया एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *