• Fri. Apr 18th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DELHI DELHI

DELHI जा रहा किसानों का जत्था पीछे हटा

 DELHI मार्च के दौरान बैरिकेड तोड़े-तार उखाड़े

 DELHI पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, 7 किसान घायल

DELHI
DELHI

दिल्ली मार्च शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद किसान शंभू बॉर्डर से पीछे हट गए हैं। किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि हमारे काफी नेता घायल हुए हैं। हमने जत्थे को वापस बुला लिया है। दिल्ली मार्च पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 9 महीने से कैंप लगाकर बैठे किसानों ने दोपहर एक बजे 101 किसानों का जत्था दिल्ली रवाना किया था। इसके बाद किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए। इस पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी और आंसू गैस के गोले छोड़े, 7 किसान घायल हुए हैं।

AGRA विटामिन डी की कमी से उत्पन्न होने वाले रोग

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/?hl=en

कहां, क्या इंतजाम हैं

खनौरी बॉर्डर- 13 कंपनियां पुलिस, एक-एक कंपनी CRPF और BSF की तैनात की गई है। कुल करीब डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। 3 JCB, वाटर कैनन व्हीकल, 3 वज्र वाहन, 20 रोडवेज बसें और पुलिस की 7 बसें खड़ी की गई हैं। 30 किमी के एरिया में 3 जगह यानी थ्री लेवल बैरिकेडिंग की गई है।

शंभू बॉर्डर- 3 लेयर बैरिकेडिंग है। हरियाणा पुलिस ने सीमेंट की पक्की दीवार बना रखी है। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है। पुल के नीचे पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 1 हजार जवान तैनात हैं। वज्र वाहन और एंबुलेंस भी मौजूद हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *