दमोह पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के जन्म दिवस पर वृद्ध आश्रम में फल और भोजन के साथ वस्तियों में किया फलों का वितरण

0

पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के जन्म दिवस पर वृद्ध आश्रम में फल और भोजन के साथ वस्तियों में किया फलों का वितरण
दमोह हेड ब्यूरो एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया
धूमधाम के साथ मनाया गया प्रहलाद सिंह पटेल का जन्म दिवस

दमोह। दमोह के पूर्व सांसद और मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के 64 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दमोह के बृद्ध आश्रम में भोजन और फलों का वितरण वृद्धजनों के बीच किया गया। साथ ही दमोह नगर की विभिन्न वस्तियों में बच्चों के लिए फलों का वितरण किया गया। साथ ही गौ-माता के लिए भी फल खिलाकर जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान वृद्धजनों के बीच केक काटा गया।
इस दौरान दमोह के वरिष्ठ साहित्यकार पंडित नरेन्द्र दुबे ने संबोधित करते हुए कहा है कि पटेल साहब के जन्म दिवस पर जिस उत्साह के साथ दमोह में मनाया जा रहा है उससे यह बात तो तय है कि पटेल साहब का दमोह से और दमोह वालों का पटेल साहब से गहरा लगाव है। जो आज दमोह में देखने मिल रहा है।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ आलोक गोस्वामी ने कहा है कि आज पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के 64 वें जन्म दिवस पर हम सभी ने वृद्धजनों की सेवा कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु होंने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि दमोह नगरपालिका और भाजपा पार्षद यशपाल ठाकुर ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का हमारे दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होकर आजादी के बाद केंद्र की सरकार में मंत्री बनना यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। दमोह की जनता ईश्वर से केवल यही प्रार्थना करतीं हैं कि भाई साहब स्वस्थ रहें दीर्घायु हो ईश्वर से यही प्रार्थना है।
दूरसंचार विभाग के पूर्व सांसद प्रतिनिधि मोंटी रायकवार ने संबोधित करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ मुझे पदयात्रा करने का सौभाग्य मिला। और पदयात्रा में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और दमोह के युवाओं से भी अपील करता हूं कि वह अपने जीवन में स्वच्छता,नशा मुक्ति का संकल्प लें। इस दौरान पंचायत मंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु होंने की कामना की गई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज गोलू ने पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि प्रहलाद सिंह पटेल पर नर्मदा मैया की कृपा सदा बनी रही। साथ ही उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ेगा ऐसी कामना है।
कार्यक्रम का सफल वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश शैलार व संचालन रोगी कल्याण समिति के पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनुपम सोनी और आभार भाजपा नेता मनीष सोनी के द्वारा व्यक्त किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से साहित्यकार नरेंद्र दुबे, पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ.आलोक गोस्वामी, कैलाश शैलार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज (गोलू),पार्षद यशपाल ठाकुर,सुशील गुप्ता, मनीष सोनी, प्रीतम चौकसे अनुपम सोनी, मोंटी रायकवार,सुशील सोनी,पवन तिवारी, कृष्णा राज, मनीष सोनी, साजिद रिजवी,संदीप शर्मा,जुगल अग्रवाल,अनुज वाजपेई, त्रिपाल सिंह,नीरज लोधी, प्रदुम्न सोनी, नर्मदा कुमार, काजी जी की विशेष रूप से मौजूदगी रही।

About The Author

Spread the love
          
 
 
    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized by Optimole