...
  • Mon. Sep 23rd, 2024

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

buisness सेंसेक्स में 1,400 अंक से ज्यादा की गिरावट

ByNews Editor

Aug 5, 2024
buisness सेंसेक्स में 1,400 अंक से ज्यादा की गिरावटbuisness सेंसेक्स में 1,400 अंक से ज्यादा की गिरावट

buisness 79,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 500 अंक फिसला

buisness हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 5 अगस्त को सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 500 अंक की गिरावट है, ये 24,200 के स्तर पर आ गया है।

आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा 4% टूटा है। वहीं PSU बैंक, मेटल, आईटी और ऑटो इंडेक्स भी करीब 3% नीचे हैं। सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स, मारुति, टाइटन और टाटा स्टील है, जो करीब 3% नीचे है।

buisness सेंसेक्स में 1,400 अंक से ज्यादा की गिरावट
buisness सेंसेक्स में 1,400 अंक से ज्यादा की गिरावट

https://www.instagram.com/reel/C9cgEGZOE9w/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

मार्केट में गिरावट के 3 कारण

  1. ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की संभावना के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट बना। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है।
  2. अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। इसका असर आज दुनिया के सभी बाजार में दिख रहा है।
  3. वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने एपल में अपनी 50% हिस्सेदारी बेच दी है। वे अब केश बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य बड़े निवेशक भी सेलिंग कर रहे हैं।
  4. https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

एशियाई बाजार में भी गिरावट

  • एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 4.63% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.58% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.22% गिरा हुआ है।
  • ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक इस IPO में 6 अगस्त तक बिडिंग कर सकते हैं। 9 अगस्त को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
  • सीगल इंडिया लिमिटेड के IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। दो दिन में यह इश्यू टोटल 1.26 गुना सब्सक्राइब हुआ। 8 अगस्त को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने पिछले कारोबारी दिन 2 अगस्त को ₹3,310.00 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹2,965.94 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • पिछले कारोबारी दिन 2 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.51% गिरकर 39,737 पर बंद हुआ। NASDAQ 2.43% की गिरावट के साथ 16,776 पर बंद हुआ। S&P500 में 1.84% की गिरावट रही।

https://x.com/i/status/1812846855446843503

सीगल इंडिया IPO का आखिरी दिन
सीगल इंडिया के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। अब तक दो दिन में ये इश्यू टोटल 1.26 गुना सब्सक्राइब हुआ। लिस्टिंग से पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 13.22% यानी ₹53 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है।

CJI ने पूछा-NEET पेपर लीक होकर लोगों तक कैसे पहुंचा

BUDGET 2024 :न्यू टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक इनकम टैक्स फ्री

indian मसाले कैंसर को ठीक कर सकते हैं

PAYTM ऐप की UPI सर्विसेज जारी रहेंगी

 

 

ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹401 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹454 पर हो सकती है। हालांकि, इससे केवल अनुमान लगाया जा सकता है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से अलग होती है।

buisness सेंसेक्स में 1,400 अंक से ज्यादा की गिरावट
buisness सेंसेक्स में 1,400 अंक से ज्यादा की गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.