• Sat. Apr 19th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BIHAR पत्रकारों से बोले सीएम- पहले कुछ काम होता था क्या

Byadmin

Nov 30, 2024 #Bihar
BIHARBIHAR

BIHAR पत्रकारों से बोले सीएम- पहले कुछ काम होता था क्या आपलोगों की उम्र कम है, नहीं देखते हैं बिहार में कितना काम हो रहा है

BIHAR
BIHAR

BIHAR पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने चार दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि यांत्रिक मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान बिना नाम लिए लालू-राबड़ी शासनकाल पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि भूलिएगा मत याद कीजिए। 

https://www.youtube.com/live/vkntav_JIHA?si=JSiWk0Sftzm4-BEL

नवंबर 2005 में हम सरकार में आए थे। उससे पहले कुछ काम होता था क्या।

पत्रकारों से कहा कि आप लोगों की उम्र कम है, नहीं देखते हैं। पहले क्या था। आज इतने बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन हो रहा है। 2006 में कृषि रोड मैप बनाया। किसान कई तरह से खेती कर रहे हैं।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

बिहार में बहुत अच्छे तरीके से काम हो रहा है। कृषि के क्षेत्र में कितना काम हुआ है। कभी कोई इतना कर पाया है। महिलाएं कितना अच्छे से काम कर रही हैं। सभी खुश हैं।

कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने किसानों के लिए लगे स्टॉल का निरीक्षण भी किया। किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मंच से दूरी बनाई रखी। घूम-घूमकर पूरे मेले का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री मंगल पांडेय, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, कृषि सचिव संजय अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

BIHAR
BIHAR

गांधी मैदान में 4 दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला(एग्रो बिहार-2024) का आयोजन किया गया है।

मेले में कई विभाग और संस्थानों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। प्रति दिन किसान पाठशाला भी लगाया जाएगा। जहां कृषि वैज्ञानिक और विभागीय अधिकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

https://www.instagram.com/chanakynews/

साथ ही खेती करने के तरीके भी बताएंगे। किसानों को कृषि यंत्र से बुआई और कटाई करना भी सिखाया जाएगा।

basti प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग में मिशन शक्ति फेज 05 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया-

BASTI जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा जिला कारागार बस्ती का किया गया आकस्मिक निरीक्षण-

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *