• Sat. Apr 19th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

rajasthan राजनीतिक नियुक्तियां कर सरकार ने वापस लिया आदेश:निकायों में 550 पार्षदों की नियुक्ति के आदेश को रद्द किया; एक दिन पहले ही दिया था ऑर्डर

Byadmin

Oct 14, 2024 #rajasthan
rajasthanrajasthan

rajasthan राजनीतिक नियुक्तियां कर सरकार ने वापस लिया आदेश:निकायों में 550 पार्षदों की नियुक्ति के आदेश को रद्द किया; एक दिन पहले ही दिया था ऑर्डर

rajasthan
rajasthan

https://x.com/CRajsthan20377

https://chankyanewsindia.com/\

https://chanakyaworldtv.com/

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने एक दिन पहले प्रदेश के 78 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) में की गई राजनीतिक नियुक्तियों (पार्षदों के मनोनयन) पर यूटर्न ले लिया है। स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक कुमार पाल गौतम ने कल यानी 13 अक्टूबर को इन निकायों में 550 पार्षद नियुक्त किए थे।

रात करीब 1 बजे इन आदेशों को वापस रद्द किया गया। हालांकि नियुक्ति किस कारण रद्द की गई, इसके पीछे प्रशासनिक कारण बताया है। सियासी हलको में चर्चा है कि बीजेपी के ही कई पदाधिकारी (स्थानीय स्तर के) इन नियुक्ति से संतुष्ट नहीं थे।

नियुक्तियां देकर कुछ ही घंटों में वापस छीनने का मामला सियासी हलकों में चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग इस निर्णय के पीछे बीजेपी की अंदरूनी सियासत को जिम्मेदार मान रहे है। बताया जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक और जिला अध्यक्ष के अलावा स्थानीय स्तर पर पार्टी के पदाधिकारी इन नियुक्तियों से संतुष्ट नहीं थे। इस असंतोष को देखते हुए सरकार ने फैसला तुरंत वापस ले लिया। 

सूत्रों का कहना है- अब इन नियुक्तियों पर नए सिरे से एक्सरसाइज की जाएगी। इसमें स्थानीय स्तर से सुझाव और नाम लेने के बाद निर्णय किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है। इसके बाद ही नए सिरे से नियुक्ति के आदेश जारी किए जा सकते है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *