• Sun. Apr 20th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

RAIBARELI दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

RAIBARELI दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिनRAIBARELI दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान बच्चों को उपहार दिया गया, जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल गए।
शहर के रतापुर स्थित शुभाशीष विधालय में प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। नगर मंडल पूर्वी के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, सदर विधानसभा संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, नगर मंडल पूर्वी के प्रभारी सत्येंद्र सिंह, नगर मंडल महामंत्री अजय सिंह सोनू, शशिकांत शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग वर्मा, सभासद रामखेलावन बारी और शक्ति केंद्र संयोजक विजय श्रीवास्तव ने दिव्यांग बच्चों को उपहार बांटे। संस्थान अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ क्षमा श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृढ़ इच्छाशक्ति से विश्व में भारत दिनोंदिन मजबूत हो रहा है। सदर विधानसभा संयोजक ने कहा कि राष्ट्रहित को उन्होंने सदैव प्राथमिकता पर रखा। यही वजह है कि तीसरी बार देश की जनता ने विश्वास जताया है। इस मौके पर वैभव श्रीवास्तव, ऐश्वर्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

raibareli अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही

raibareli पंचवटी विकास समिति तथा पंचवटी विकास द्वारा किया गया वृक्षारोपण

RAIBARELI डिजिटल सर्वे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिला अधिकारी ने किया सम्मानित

RAIBARELI अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया पैदल मार्च

raibareli बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *