• Sun. Sep 29th, 2024

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

MP को दिसंबर तक मिलेगी 2 स्लीपर वंदे भारत

ByNews Editor

Sep 2, 2024 #MP
MPMP

MP  रेलमंत्री ने दिखाया ट्रेन का फर्स्ट लुक; कहा- राजधानी बराबर होगा किराया

MP मध्यप्रदेश में भोपाल रेल मंडल को जल्द ही दो स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। इसमें से एक ट्रेन पटना और दूसरी मुंबई के लिए चलेगी। इसका किराया राजधानी एक्सप्रेस के किराए के बराबर होगा। रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्लीपर वंदे भारत का फर्स्ट लुक जारी किया। वे बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की फैक्ट्री में ट्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 800 से 1200Km दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया है। इसमें यात्री रात 10 बजे सवार होंगे। सुबह डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे। यह ट्रेन मिडिल क्लास के लिए बनाई गई है। दो महीने टेस्टिंग चलेगी। दिसंबर से यात्रियों के लिए लॉन्च की जाएगी।

स्वदेशी टेक्निक से स्लीपर वंदे भारत को बनाया

रेलवे के अनुसार वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। इसमें पैसेंजर सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेट्स की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है, साथ ही यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है।

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को पूरे भारत से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की तरफ से कुछ वंदे भारत प्लान की जा रही है। आरकेएमपी से लखनऊ के लिए चेयरकार, आरकेएमपी से पटना और एनसीआर से मुंबई जाएगी दो स्लीपर वंदे भारत चलेंगी।

MP को दिसंबर तक मिलेगी 2 स्लीपर वंदे भारत
MP को दिसंबर तक मिलेगी 2 स्लीपर वंदे भारत
MP को दिसंबर तक मिलेगी 2 स्लीपर वंदे भारत
MP को दिसंबर तक मिलेगी 2 स्लीपर वंदे भारत
MP को दिसंबर तक मिलेगी 2 स्लीपर वंदे भारत
MP को दिसंबर तक मिलेगी 2 स्लीपर वंदे भारत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *