...
  • Tue. Sep 24th, 2024

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

Ukraine यूक्रेन जंग के बीच PM मोदी कीव पहुंचे

ByNews Editor

Aug 23, 2024
Ukraine यूक्रेन जंग के बीच PM मोदी कीव पहुंचेUkraine यूक्रेन जंग के बीच PM मोदी कीव पहुंचे

Ukraine  यूक्रेन जंग के बीच PM मोदी कीव पहुंचे:दो साल में तीसरी बार जेलेंस्की से मिलेंगे, 30 साल में यूक्रेन जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री

Ukraine  रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत के ढाई साल बाद प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। वे पौलेंड से गुरुवार रात रवाना हुए थे। वे 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद यूक्रेन पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव में 7 घंटे बिताएंगे।

यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले PM मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के कारण यूक्रेन के बनने के बाद से कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था।

PM मोदी का ये दौरा खास इसलिए भी है कि 24 फरवरी 2022 को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, तब से नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था। इससे पहले मोदी और जेलेंस्की ने मई 2023 में जापान में G-7 समिट के दौरान जंग के बाद पहली बार मुलाकात की थी।

कीव में हयात रीजेंसी होटल पहुंचे पीएम मोदी

Ukraine यूक्रेन जंग के बीच PM मोदी कीव पहुंचे
Ukraine यूक्रेन जंग के बीच PM मोदी कीव पहुंचे
Ukraine यूक्रेन जंग के बीच PM मोदी कीव पहुंचे
Ukraine यूक्रेन जंग के बीच PM मोदी कीव पहुंचे

पीएम मोदी कीव पहुंचने के बाद हयात रीजेंसी होटल पहुंचे। वे यहां पर मौजूद भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे।

युद्ध के बीच यूक्रेन पहुंचे PM मोदी, जेलेंस्की से मुलाकात होगी

भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। वे गुरुवार रात को पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ से निकले थे। PM मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मुलाकात करने वाले हैं।

जेलेंस्की से चौथी बार मिलेंगे PM मोदी

PM मोदी यूक्रेन दौरे पर राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान यूक्रेन और भारत के बीच कई दस्तावेजों पर दस्तखत होंगे। इसके अलावा पीएम मोदी छात्रों सहित भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।

PM मोदी और जेलेंस्की के बीच ये चौथी मुलाकात होगी। पहली बार दोनों नेता नवंबर 2021 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित COP26 जलवायु सम्मेलन में मिले थे।

इसके बाद दोनों मई 2023 में जापान के हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन में मिले। आखिरी बार दोनों की मुलाकात 14 जून 2024 को इटली में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हुई थी।

08:36 AM23 अगस्त 2024

मोदी बोले- युद्ध के मैदान में समस्या का समाधान नहीं

यूक्रेन के दौरे पर जाने से पहले PM मोदी 21 और 22 अगस्त को 2 दिन के पोलैंड दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।

बैठक के बाद दोनों देशों की साझा प्रेस कॉन्फ्रैंस में PM मोदी ने कहा कि यूक्रेन संकट का समाधान जंग के मैदान से नहीं निकल सकता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संकट में मासूम लोगों की जान की हानि मानवता की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। PM मोदी ने यूक्रेन संकट का डायलॉग (बातचीत) और डिप्लोमैसी (बातचीत) के जरिए समाधान निकालने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.