...
  • Sun. Sep 22nd, 2024

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

headlinesheadlines

headlines Breaking news अनंतनाग के बाद किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़;

काशी विश्वनाथ की सीढ़ियों तक पहुंची गंगा;

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन

headlines उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद
पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी आज, मनु-श्रीजेश थामेंगे तिरंगा
कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, ईयरफोन से पकड़ा गया आरोपी
केजरीवाल का बंगला रेनोवेट करने वाले 3 इंजीनियर सस्पेंड, लागत बढ़ाकर दिखाने का आरोप
हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट में SEBI चीफ पर आरोप, माधबी पुरी ने निराधार बताया
यूपी उपचुनाव- भाजपा सहयोगियों को कर सकती है साइडलाइन, RLD को मिल सकती है एक सीट
पहलवान शिवानी बोलीं- विनेश को नियम तोड़कर ओलिंपिक में खिलाया, दो वेट कैटेगरी में ट्रायल दिए
यूक्रेन ने रूस के कई गांवों पर कब्जा किया, 11 टैंकों के साथ घुसे 1 हजार यूक्रेनी सैनिक

headlines
headlines

1. अनंतनाग के बाद किश्तवाड़ में मुठभेड़, सेना-आतंकियों के बीच फायरिंग जारी
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के बाद किश्तवाड़ में रविवार (11 अगस्त) को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह किश्तवाड़ जिले के जंगल में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। एक दिन पहले शनिवार (10 अगस्त) को अनंतनाग में आतंकियों की फायरिंग से हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा शहीद हो गए थे। 3 जवान और 2 नागरिक घायल हुए थे। अनंतनाग में भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

https://www.instagram.com/reel/C-e70v_MXzg/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

पढ़ें पूरी खबर…

2. उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद; काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक पानी
उत्तराखंड के चमोली में शनिवार रात भारी बारिश के कारण कई इलाकों में लैंडस्लाइड हुआ। इसके चलते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया। हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कुल 135 सड़कें बंद है। यूपी के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया। बाबा विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार समेत 3 गेट से एंट्री बंद कर दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर…

3. पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, 93 साल के थे, लंबे समय से बीमार थे
पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का शनिवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। के. नटवर सिंह 2004-05 के दौरान UPA-I सरकार में भारत के विदेश मंत्री थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे। उन्होंने पाकिस्तान में राजदूत के रूप में भी कार्य किया और 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर…

4. पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी आज, मनु-श्रीजेश थामेंगे तिरंगा
पेरिस ओलिंपिक गेम्स 2024 का आखिरी दिन आज है। रविवार रात 12:30 बजे से क्लोजिंग सेरेमनी होगी। भारत का तिरंगा 2 मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर और भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश थामेंगे। श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलिंपिक का ब्रॉन्ज जिताने में अहम भूमिका निभाई। क्लोजिंग सेरेमनी की परंपरा के अनुसार ओलिंपिक फ्लैक USA को सौंपा जाएगा, क्योंकि 2028 के ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी अमेरिका ही करेगा।
पढ़ें पूरी खबर…

5. कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, ईयरफोन से पकड़ा गया आरोपी
कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन पर मिले ब्लूटूथ ईयरफोन के एक फटे हुए हिस्से के जरिए वह आरोपी तक पहुंच पाई। पूछताछ के दौरान संजय ने ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर की बात कबूली। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई।
पढ़ें पूरी खबर..

6. केजरीवाल का बंगला रेनोवेट करने वाले 3 इंजीनियर सस्पेंड, लागत बढ़ाकर दिखाने का आरोप
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के रेनोवेशन में हुई कथित अनियमितताओं में शामिल होने के आरोप में 3 इंजीनियर्स को सस्पेंड कर दिया गया। इन इंजीनियर्स ने चार और लोगों के साथ मिलकर केजरीवाल के कहने पर मॉडिफिकेशन के नाम पर कई नियमों का उल्लंघन किया और सामान की लागत भी बढ़ा-चढ़ा कर बताई। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस डिपार्टमेंट ने यह बात ऑन रिकॉर्ड कही है कि पुरानी बिल्डिंग को गिराया जाना और नई बिल्डिंग को बनाना और खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी होना, यह सब PWD मंत्री के इशारे पर किया गया था।
पढ़ें पूरी खबर…

7. हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट में SEBI चीफ पर आरोप, माधबी पुरी ने निराधार बताया
मार्केट रेगुलेटर SEBI की प्रमुख माधबी पुरी बुच ने अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। शनिवार को हिंडनबर्ग ने माधबी और उनके पति धवल बुच पर अडाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी के आरोप लगाए थे। सेबी चेयरपर्सन ने इस आरोपों को “निराधार” और “चरित्र हनhttps://www.bhaskar.com/national/news/arvind-kejriwal-bungalow-case-3-government-engineers-suspended-133465104.htmन” का प्रयास बताया है। सेबी चेयरपर्सन ने सभी फाइनेंशियल रिकॉर्ड डिक्लेयर करने की इच्छा व्यक्त की। अपने पति धवल बुच के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट में उन्होंने कहा, ‘हमारा जीवन और फाइनेंसेस एक खुली किताब है।’
पढ़ें पूरी खबर…

8. यूपी उपचुनाव- भाजपा सहयोगियों को कर सकती है साइडलाइन, RLD को मिल सकती है एक सीट
यूपी में लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन से कम सीटें मिलने पर भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुटी है। वह 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पूरा जोर लगा रही है। माना जा रहा है कि सिर्फ मीरापुर सीट पर आरएलडी को मौका मिल सकता है। जबकि, बाकी 9 सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतार सकती है। 2022 में भाजपा इन 10 में 8 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। उसने तीन पर जीत हासिल की थी। जबकि निषाद पार्टी 2 सीट पर लड़ी और एक पर जीत दर्ज की। वहीं, सपा नौ सीटों पर चुनाव लड़ी और 5 जीतीं।
पढ़ें पूरी खबर…https://chankyanewsindia.com/raibarely-news/

9. पहलवान शिवानी बोलीं- विनेश को नियम तोड़कर ओलिंपिक में खिलाया, दो वेट कैटेगरी में ट्रायल दिए
100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक 2024 के फाइनल से बिना कॉम्पिटिशन बाहर कर दी गईं। पेरिस जाने से पहले भारत में उन्होंने जिस महिला पहलवान शिवानी पवार के साथ क्वालिफाइंग राउंड खेला, उन्होंने विनेश के चयन को ही गलत बताया है। शिवानी का आरोप है कि डेढ़ महीने पहले पटियाला में हुए ट्रायल (क्वालिफाइंग राउंड) में नियम तोड़कर फोगाट को ओलिंपिक खेलने भेज दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर…https://chankyanewsindia.com/balrampur-news-5/

10. यूक्रेन ने रूस के कई गांवों पर कब्जा किया, 11 टैंकों के साथ घुसे 1 हजार यूक्रेनी सैनिक
रूस और यूक्रेन के बीच ढाई साल से जारी जंग के बीच अब यूक्रेन ने रूस में घुसकर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेनी सेना रूस की सीमा के 10 किमी अंदर तक पहुंच गई है। रूसी प्रांत कुर्स्क के गवर्नर एलेक्सी स्मर्नोव ने बताया कि हमलों को देखते हुए 76 हजार लोग घर छोड़ कर जा चुके हैं। BBC के मुताबिक, यूक्रेन के 1 हजार से ज्यादा सैनिक, 20 बख्तरबंद गाड़ियां और 11 टैंक रूस में मौजूद हैं। उन्होंने कई गांवों पर कब्जा कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.