• Fri. Jun 6th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BASTI महिला को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया

BASTIBASTI

BASTI महिला को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया

BASTI
BASTI

रिपोट: शिव प्रकाश चौबे
रिपोर्टर: बस्ती U.P

बस्ती- दिनांक 23.02.2025 को संजीव पुत्र टीकाराम ग्राम गौतरा थाना ओसाबा जनपद बदायूं मो0नं0- 9149190171, जिसका ससुराल उचवा मोहल्ला थाना पुरानी बस्ती है, ने सूचना दिया कि ग्राम खड़ही थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती की रहने वाली रीमा पुत्री बुधिराम बरेली जनपद में आ गई है, इस सूचना पर प्र0चौकी दक्षिण दरवाजा द्वारा तुरंत महिला के परिवार वालों के बारे में पता किया गया तथा संजीव को बताया कि महिला को लेकर बस्ती जनपद चले आए, संजीव द्वारा महिला को बस्ती जनपद पहुंचाया गया। तत्पश्चात महिला के घर वालों में उसकी बहन शीला पुत्री बुधीराम को बुलाकर महिला को सुपुर्द किया गया, शीला द्वारा बताया गया कि इसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह घर से बिना बताए कई बार इस तरह जा चुकी है।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

केजरीवाल सिर्फ पार्टी के संयोजक, आतिशी को दिल्ली की जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल AAP का सबसे बड़ा चेहरा हैं। दिल्ली में चुनाव हारने के बाद अब वह सिर्फ पार्टी के संयोजक हैं। AAP ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। ऐसे में संजीव अरोड़ा के विधानसभा जाने के बाद उनकी जगह केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। राज्यसभा में जाकर वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

दिल्ली के बाद AAP का सबसे बड़ा फोकस पंजाब और गुजरात पर है। हाल ही में चुनाव हारने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के सभी पार्टी विधायकों और मंत्रियों को बुलाया था।

सिसोदिया के जरिए पंजाब विधानसभा चुनाव पर फोकस 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा सीट से चुनाव हारने के बाद मनीष सिसोदिया को पार्टी पंजाब की जिम्मेदारी दे सकती है। सिसोदिया AAP का बड़ा चेहरा हैं। चूंकि अब सिर्फ पंजाब में ही AAP की सरकार है। ऐसे में पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देकर साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव पर फोकस करना चाहती है।

सिसोदिया के पास प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव है। पंजाब में उनकी नियुक्ति से पार्टी को राज्य में स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही उनके मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी काफी बढ़िया रिलेशन हैं।