BASTI दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
BASTI
रिपोट: शिव प्रकाश चौबे
रिपोर्टर: बस्ती U.P
बस्ती- थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/2025 धारा 65(2),62 BNS व 18 पाक्सो एक्ट व 3(2)(v) SC/ST ACT थाना दुबौलिया जनपद बस्ती से संबंधित अभियुक्त गंगाराम पुत्र स्व0 रामप्रसाद राजभर साकिन ऊंजी मुस्तहकम टोला पिपरी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र लगभग 60 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही।
महाकुंभ यात्रियों की बोलेरो-बस टकराईं, 10 की मौत, 19 घायल:प्रयागराज में हादसा, बोलेरो छत्तीसगढ़ और बस एमपी की
UP के प्रयागराज में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं। जान गंवाने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महाकुंभ आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ।
घायल हुए 19 लोग बस में सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।
SP यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। इसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक लगाया, लेकिन सामने से आ रही बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई। मरने वाले कोरबा के दर्री और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले थे। दो परिवार के लोग साथ में आए थे।
कमिश्नर तरुण गाबा और DM रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंचे। घायलों को रामनगर CHC में भर्ती करवाया गया। प्राइमरी इलाज के बाद सभी को स्वरूप रानी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।